- टंढेड़ा गांव में पंचायत कर लोकसभा चुनाव का विरोध करने की चेतावनी दी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना/ककरौली। बेहड़ा सादात-टंढेड़ा मार्ग नहीं बनने से लोगों ने नाराजगी जताई। क्षेत्र के लोगों ने टंढेड़ा गांव में पंचायत कर लोकसभा चुनाव का विरोध करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के गांव टंढेड़ा के प्रधान के पति खुर्रम अजीज ने बताया कि बेहड़ा सादात-टंढेड़ा मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। किसी भी चुनाव के समय विभिन्न पार्टियों के नेता वोट मांगने आते हैं और वादे करके चले जाते हैं। एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा कि यदि इस मार्ग का निर्माण नहीं होता है तो लोकसभा चुनाव का विरोध करेंगे। साल में दो बार बुलंदशहर व गढ़मुक्तेश्वर तक के कांवड़िए इस मार्ग से गुजरते हैं।
पूर्व प्रधान पवन सिंह ने कहा कि गांव टंढेड़ा के निवासी इसी मार्ग से मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना ककरौली, सीओ ऑफिस मोरना, तीर्थनगरी शुकतीर्थ व जिला मुख्यालय आदि जाते हैं। इस मार्ग की हालत बड़ी खस्ताहाल है, जिससे टंढेड़ा, जड़वड़, कटिया, सिकंदरपुर, बबरा आदि गांवों के लोगों को इस मार्ग से गुजरने में बड़ी परेशानी हो रही है। अध्यक्षता मोहम्मद अली अंसारी ने की। इस मौके पर पूर्व प्रधान पवन सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, ब्रह्मपाल, मास्टर विजय पाल सिंह, सलेक चंद, बालिस्टर गुर्जर, शोभाराम उपाध्याय, पूर्व प्रधान जहूर मेहंदी, राजेश, यासीन, रहमत इलाही, अब्दुस्सलाम, आस मोहम्मद उपस्थित रहे।
नानौता पंचायत का किया समर्थन
मुजफ्फरनगर। राजपूत महासभा की कार्यकारिणी की बैठक हुई। सहारनपुर के नानौता में हुई क्षत्रिय समाज की बैठक के फैसलों का समर्थन भी किया गया। अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर, मुकेश सिंह, महेश चौहान, चमन सिंह सोम, सोमपाल सिंह, रामभूल सिंह, गजरात सिंह, मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, सुखबीर सिंह, मुकेश सिंह, नीरज चौहान और महेंद्र सिंह सोम मौजूद रहे। संवाद