फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तारकोल के बढ़ गए भाव, सड़क जमाने में ठेकेदारों के उखड़ रहे पांव

विज्ञापन
तारकोल के दाम बढ़ने से लकड़संधा में चौड़ीकरण  का काम रूका: संवाद
विज्ञापन
चरथावल। पश्चिमी एशिया के संघर्ष के कारण विकास योजनाओं को झटका लगना शुरू हो गया। पिछले एक महीने के दौरान सड़कों निर्माण में प्रयुक्त होने वाले तारकाेल के दामों में दोगुना उछाल आने से ठेकेदारों में बेचैनी बढ़ रही है। कई कार्यदायी संस्थाएं सड़कों के निर्माण कार्यों को बंद करने को मजबूर है। तारकोल की एक गाड़ी पर करीब 7-8 लाख रुपये की वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन


विभिन्न रिफाइनरियों में तारकोल के दाम बढ़ने के कारण ठेकेदारों के समक्ष आर्थिक संकट मंडराने लगा है। विकास कार्यों की निविदा डालने के दौरान तारकोल के दाम करीब चालीस हजार रुपये मीट्रिक टन थे।
अमूमन सड़क के ठेकेदारों के इस रेट के आसपास अनुबंध चले आ है। चरथावल मार्ग पर दधेडू पुलिस चौकी से शनिधाम तक साढ़े चार किमी का टुकड़े का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने इस कार्य अधिकांश हिस्सा पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

लकड़संधा में नाला निर्माण की वजह से सड़क नहीं बन सकी। तारकोल का फाइनल कोट 80 प्रतिशत सड़क पर नहीं डल पाया है। दाम बढ़ने के कारण शनिवार को ठेकेदार को काम बंद करना पड़ा। संवाद

तारकोल कंपनियों पर पड़ रहा असर : जितेंद्र
राजकीय कार्येां के ठेकेदार जितेंद्र बालियान ने बताया तारकोल के दाम दोगुने हो गए है। युद्ध का असर तारकोल की विभिन्न रिफाइनरी कंपनियों पर पड़ा है। हालांकि तारकोल का ज्यादातर कार्य उन्होंने पूरा कर दिया है। एक गाड़ी पर करीब साढ़े सात लाख रुपये की वृद्धि से शनिधाम से दधेडू चेक पोस्ट तक कार्य पर ब्रेक लगाना पड़ा।


राजकीय ठेकेदार भरत शुक्ला बुढ़ाना मोड़ से पीनना बाईपास तक करीब दो किमी तक सड़क निर्माण कर रहे है। 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अचानक तारकोल के दामों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। इसी वजह से एक दो दिन में काम बंद करना पड़ेगा। इस कार्य की निविदा करीब 41 हजार रुपये में ली थी। फिलहाल उम्मीद से ज्यादा दाम बढ़ गए है।
-
लोनिवि से करीब 100 ठेकेदार पंजीकृत
मुजफ्फरनगर जिले में लोनिवि के दो खंड़ों में करीब 100 ठेकेदार पंजीकृत है। सड़कों का कार्य करते है। जिन ठेकेदारों से कम दाम पर निविदा ले रखी है, उन्हें काम पूरा करने को लेकर मायूसी है। इस विभाग के अलावा सिचाई खंड के अधीन नहर और रजबहों की पटरियों का निर्माण बाधित होगा। नगर पालिका में शहरों की सड़कों के निर्माण में दिक्कत आएगी।


निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है अप्रैल में तारकोल के दाम काफी बढ़ गए है। पहली अप्रैल से तारकोल जीएसटी सहित करीब 75 हजार रुपये मीट्रिक टन हो गया है। हालांकि मार्च तक अधिकांश कार्य पूरे हो गए है। चरथावल मार्ग पर शनिधाम से दधेडू तक का कार्य बेहतर क्वालिटी का हुआ है। यह काम अधिकांश पूरा हो चुका है।
-
तुलनात्मक वृद्धि

भटिंडा, पानीपत, मथुरा, बहादुरगढ़ हिंकोल, बहादुरगढ़ टर्मिनल, अंबाला, दिल्ली टर्मिनल, कांडला डिपो और बरेली डिपो से विभिन्न ग्रेड के तारकोल की आपूर्ति होती है। भटिंडा टर्मिनल के जीएसटी सहित रेट है:
विज्ञापन


28 फरवरी 2026
ग्रेड 10-45090.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-30-46390.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-40-48950.00 मीट्रिक टन

01.03.2026
ग्रेड 10- 53359.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-30- 54893.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-40- 57926.00 मीट्रिक टन

03.03.2026
ग्रेड 10- 55719.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-30- 57253.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-40- 60286.00 मीट्रिक टन

16.03.2026
ग्रेड 10- 58740.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-30- 60274.00 मीट्रिक टन
ग्रेड-40- 63578.00 मीट्रिक टन

01.04.2024 से 15.04.26 तक रेट
(आईओसीएल मंडलीय कार्यालय शिमला से जारी )
ग्रेड 10-75361.65 मीट्रिक टन
ग्रेड-30-76897.18 मीट्रिक टन
ग्रेड-40-82637.72 मीट्रिक टन

तारकोल के दाम बढ़ने से लकड़संधा में चौड़ीकरण  का काम रूका: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें