फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा

विज्ञापन
युवती से छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सरेराह युवती के साथ छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। सरेराह बुलेट सवार दो युवकों ने ट्यूशन पढ़ने जा रही युवती के साथ छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों और दुकानदारों ने छेड़खानी करने वाले दो में से एक युवक को पकड़ लिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस घटना से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के होली चौक पर बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे बुलेट सवार दो युवक ट्यूशन पढ़ने जा रही एक युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। युवती ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तथा शोर मचा दिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के दुुकानदार और राहगीर आनन- फानन में मौके पर पहुंच गए। छेड़खानी करने वाले दो युवकों में सेे एक युवक भीड़ सेे बचकर भागने में सफल हो गया। दुकानदार और ग्रामीणों नेे दूसरे युवक को घेर कर पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक क्षेत्र केे गांव भैसाना निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। युवती के परिजनों नेे घटना की तहरीर पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें