फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नगर पालिका में बदली व्यवस्था, सात कर्मचारियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए सात कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पूर्व में जारी अपने आदेश को निरस्त करते हुए संशोधित स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
चेयरपर्सन ने बताया कि नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के लिपिक मोहन कुमार का स्थानांतरण कर विभाग में सुनील कुमार के स्थान पर किया गया है। सुनील कुमार को स्वास्थ्य विभाग में आकाशदीप के स्थान पर भेजा गया है। जबकि आकाशदीप का स्थानांतरण नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक विवेक कुमार का स्थानांतरण लेखा विभाग में सुपरवाइजर नदीम खान के स्थान पर, जबकि नदीम खान को स्वास्थ्य विभाग में विवेक कुमार की जगह भेजा गया है। सालिम का स्थानांतरण कमला नेहरू वाटिका से अभिलेखागार में रिहान के स्थान पर किया गया है। रिहान को अभिलेखागार से जलकल विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें