तितावी में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसान सहफसली खेती कर आय दोगुनी करें। अपनी खेत की मृदा का परीक्षण जरूर कराएं और वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं।
ग्राम स्वराज्य अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में मुख्य अतिथि के रुप में उन्होंने किसानों को संबोधित किया। कहा कि फलों और फूलों की खेती भी करें।
हमें फसल चक्र अपनाना होगा। आय बढ़ाने के लिए रास्ता बदलने की जरूरत है। कृषि वानिकी के माध्यम से खेतों की मेडों पर पेड़ लगाकर अपनी आमदनी को बढ़ाएं। बुलंदशहर के किसान भारत भूषण त्यागी ने अपनी आठ बीघा खेती से 21 लाख रुपये की पैदावार प्राप्त की। गन्ने के साथ प्याज एवं दलहन की फसलें भी ली जा सकती हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि 0238 वेराईटी से गन्ने उत्पादन बढा है और इसके लिए किसान डॉ बक्शी राम के आभारी है। विधायक कपिल देव अग्रवाल एवं विजय कश्यप ने मृदा परीक्षण कराए जाने तथा अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओें को पालकर अपनी आय में वृद्धि करने की बात कही। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया।
लखान के योगेंद्र, ग्राम निरमाना के यतेंद्र त्यागी, ग्राम करवाड़ा के सुधीर कुमार, ग्राम बुडीनाकलां के हरबीरी देवी, ग्राम तितावी के धर्मवीर सिंह एवं ग्राम बुडीनाकलां के बाबूराम के अलावा बलराम, अशोक कुमार, योगेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, पितमा, शिवपाल, योगेन्द्र सिंह, शिव कुमार, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, सुखबीर, महीपाल, योगेंद्र, गोपाल, जावेद, विनोद, धर्मेंद्र, नरेश, कविराज, संजय तथा प्रकाशा को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।
इसके अतिरिक्त यतेंद्र त्यागी को फूल एवं मसालों की उन्नतशील फसलों एवं महीपाल को 0238 प्रजाति की 2000 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार लेने तथा मनोज कुमार को गिर एवं शाहीवाल गायों का पालन करने, नीलम देवी को उत्तम नस्ल की कटिया एवं बछिया का पालन करने,
अरुण कुमार को उन्नत प्रजाति की मछलियों का पालन करने, योगेंद्र को धान की उषा को बासमत्ती फसल में 90 क्विंटल हेक्टेयर की पैदावार तथा बाबूराम को गेहूं की 65 क्विंटल हेक्टेयर की पैदावार करने पर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, प्रीति चौधरी, सुनीता शर्मा, संजय गुप्ता, श्रीकांत त्यागी आदि रहे।