हाइसे में बाइक सवार घायल
खतौली। नेशनल हाइवे पर गांव नावला कट के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मंसूरपुर निवासी इरशाद पुत्र इकराम अली व उसका भतीजा सलीम घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
महिला से छेड़छाड़ का प्रयास
खतौली। मीरापुर व खतौली मार्ग पर बुधवार की सुबह खेतों में काम करने जा रही अकेली महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने महिला को धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। लोगों ने युवकों को पकड़ने के लिए बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके।
महिला रिक्शा से गिरकर घायल
खतौली। जानसठ रोड पर ई-रिक्शा में बैठकर सरकारी अस्पताल जा रही भूड़ निवासी सलमा नीचे गिरकर घायल हो गई। चालक ने घायल महिला का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराकर उसको घर वापस भेज दिया।