फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड से भागा संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण को लेकर जनपद का स्वास्थ्य विभाग कितना मुस्तैद है, इसका उदाहरण शनिवार को तब देखने को मिला, जब आइसोलेशन वार्ड से एक संदिग्ध मरीज भाग निकला। उसे बाद में शहर के रुड़की रोड से पकड़कर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति लावारिस घूमते हुए पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति प्रथम दृष्टया विदेशी प्रतीत हो रहा है, जो टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात करते हुए खुद को अफगानिस्तान निवासी अब्दुल बता रहा था। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि संदिग्ध को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया था। शुक्रवार देर रात उक्त व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड से निकलकर फरार हो गया, जिसकी भनक स्वास्थ्य विभाग को नहीं लग सकी। शनिवार दोपहर तक भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर व कर्मचारी उक्त व्यक्ति के आइसोलेशन वार्ड से नदारद होने से अनभिज्ञ रहे। दोपहर के समय उक्त व्यक्ति शहर के रुड़की रोड स्थित चंद्रा टॉकिज के पास बैठा मिला, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल का कहना है कि संदिग्ध प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से बीमार लग रहा है, जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। यह अपना नाम और पता सही नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें