फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मौके पर गए कर दिया गया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर खेतों पर गए कर दिया गया सर्वे
विज्ञापन

छपार। क्षेत्र में हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, सरसों व आलू की फसलों को भारी नुुकसान हुुुआ है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बर्बाद हुई फसलों के राजस्व विभाग द्वारा किए आंकलन को फर्जी बताया है।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने अपनी टीम के साथ गांव छपार, महरायपुर, खुड्डा, खोजा नगला, कुतुबपुर व बरला में घूमकर बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। मांगेराम त्यागी ने बताया कि सरकार ने राजस्व अधिकारियों को गांव में नष्ट हुई फसलों का आंकलन करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने अपने कार्यालय पर ही बैठकर फसलों का आंकलन कर दिया। राजस्व विभाग के आंकलन में पुरकाजी ब्लॉक में 15 से 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया है, जो कि गलत है। पुरकाजी क्षेत्र में फसलें 50 प्रतिशत बर्बाद हुई हैं। कोई भी लेखपाल व कानूनगो आंकलन करने मौके पर नहीं आया है। सरकार किसानों को मुआवजा देना चाह रही है, लेकिन अधिकारी बीच में रोड़ा बन रहे हैं। भाकियू आंकलन का विरोध करती है। ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। शीघ्र ही भाकियू तहसील में बेमियादी आंदोलन करेगी। शहजाद त्यागी, जोनी कुमार, बालिस्टर, उस्मान, विपिन, बाली, टीटू, मायाराम, आशु, मागेंराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें