फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहना मिल क्षेत्र में किसानों के खेतों का सर्वे होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। आईपीएल की रोहाना चीनी मिल का विस्तारीकरण होने के कारण गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश के द्वारा पेराई सत्र 2021, 22 के लिए 35 लाख क्विंटल गन्ने का लक्ष्य दिया गया था। जिस पर मिल प्रशासन ने पेराई के लिए सात लाख क्विंटल किसानों के सट्टे से अधिक आपूर्ति योग्य गन्ने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

जिस पर गन्ना आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, मिल प्रबंधक को पत्र भेजकर निर्देश दिया गया। गन्ने के सट्टे एवं आपूर्ति नीति के अनुसार किसानों के पास सट्टे से अधिक आपूर्ति योग्य गन्ना उपलब्ध है तो चीनी मिल कर्मियों, गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से खेत में खड़े गन्ने का सर्वेक्षण कर लिया जाए। गन्ना सर्वे के किसानों को गन्ना कैलेंडर का 10 पक्ष समाप्त हो जाने पर आपूर्ति योग्य गन्ना खरीद एडिशनल बांडिंग के रूप में कराई जा सकती है। प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि सर्वे के बाद 10वे पक्ष पूरा होने पर पर्ची जारी की जाएगी। जिससे किसान समय से मिल में गन्ना आपूर्ति कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें