छिमाऊ गांव में सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ करते विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। गांव छिमाऊ में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग के द्वारा विशाल हनुमान चालीसा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा नूपुर शर्मा के मामले में हिंदू समाज सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेगा। जिला सह सत्संग प्रमुख रविंद्र सिंह ने कहा सत्संग जीवन का आधार होता है। उसके बिना मनुष्य का जीवन यापन करना मुश्किल है।
मंगलवार को गांव में नूपुर शर्मा के मामले में बैठक हुई। मुख्य मार्ग पर सामूहिक हनुमान चालीसा का शुभारंभ विहिप नेता आनंद कुुमार ने किया। प्रखंड अध्यक्ष मनोज ने कहा सत्संग से समाज में भेदभाव का खात्मा होता है। धर्म प्रसार प्रमुख दर्शन ने कहा मौजूदा परिदृश्य में हिंदू समाज संगठित हो रहा है। रजत शर्मा ने कहा नूपुर शर्मा के साथ संपूर्ण हिंदू समाज है। नूपुर शर्मा का मामला उच्चतम न्यायालय में है न्यायालय के निर्णय को संपूर्ण हिंदू समाज स्वीकार करेगा। संचालन चरथावल प्रखंड संयोजक बजरंग दल मोहित कुमार, रामकृपाल गर्ग, सचिन कुमार, संजीव, रोशन सिंह, शिवकुमार लाखन उदय, तेजेंद्र शर्मा, सुखवीर गोस्वामी, भानु शर्मा, मुकेश गर्ग, हैप्पी शर्मा, बॉबी त्यागी आदि मौजूद रहे।