मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों को पंजीकरण के लिए जागरूक किया।
नगर पंचायत व व्यापार मंडल चरथावल के सहयोग से खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण कराने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चंद ने पौष्टिक एवं संतुलित भोजन, मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान और दूषित भोजन के बारे में विस्तार से बताया। कहा व्यापारियों के सहयोग से मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा सकती है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने भरोसा दिया व्यापारी खाद्य पदार्थों के अलावा तमाम वस्तुओं में शुद्धता का ख्याल रखेंगे। जिन लोगों ने लाइसेंस नहीं बनवाया है। वह प्राथमिकता के आधार पर अपना लाइसेंस बनवा लें। चंद किरण, मनीष कुमार, बाबी, अमित कंसल, सौरभ कुमार, उमंग, हारून, सचिन कुुमार, अजय कुुमार, सुशील मौजूद रहें।