फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सुपर एक्सप्रेस ट्रेन जाएगी अंबाला तक, शालीमार का संचालन शुरू

Tue, 02 Dec 2025 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अगस्त से रद्द चल रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अगस्त से रद्द चल रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा दिल्ली से चलकर वाया मुजफ्फरनगर होकर जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन अब अंबाला तक आवागमन करेगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुए हादसे के बाद जम्मू से राजस्थान जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस का आवागमन बंद था। इससे माता वैष्णो देवी के भक्त परेशान थे। अब एक दिसंबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ें: Encounter: सवा लाख का इनामी बावरिया गैंग का सरगना ढेर, पंजाब से तमिलनाडु तक फैला था नेटवर्क, पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शालीमार ट्रेन मंगलवार सुबह राजस्थान जाने के लिए सुबह आठ बजे पहुंचेगी और बाद में आगे के लिए रवाना होगी। वह राजस्थान से चार दिसंबर को चलकर पांच दिसंबर को जम्मू जाते हुए शाम को पौने आठ बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से वाया मुजफ्फरनगर होकर जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस भी अब जालंधर न जाकर अंबाला तक आवागमन करेगी। इस ट्रेन के एक दिसंबर से चार माह के लिए रद्द किए जाने वाले आदेश को रेल मंत्रालय ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें