फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता नो कैश से जूझी, एटीएम भीड़ से       

Sun, 04 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कैश के लिए एटीएम के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक माह होने को है, लेकिन नगदी का टोटा छटने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बैंक होने के कारण एटीएम पर लोगों की भीड़ टूट पड़ी। दिन निकलते ही एटीएम की ओर दौड़ पड़े। हालात ऐसे रहे है कि एटीएम की लाइनें सड़क तक पहुंच गई। जिसके चलते एटीएम भीड़ के दवाब से हांफ गए। एटीएम चंद घंटों में ही नो कैश की स्थिति पर पहुंच गए।  
विज्ञापन

    
पुरानी करेंसी पूर्ण रूप से बंद होने के बाद लोगों को सब्र जवाब देने लगा है। पेट्रोल पंप, बिजलीघरों आदि पर भी पुराने 500 और 1000 के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता इन रूपयों को बैंक में जमा करा रहे हैं। लेकिन, दैनिक क्रियाओं की पूर्ति के लिए उपभोक्ता बैंकों की ओर दौड़ रहे हैं। रविवार को बैंक बंद रहने से नागरिक हलकान हो गए। दिन निकलते ही एटीएम पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके चलते शहर में अनेक स्थानों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

भीड़ अधिक होने पर कई स्थानों पर जाम के हालात बन गए। छुट्टे रुपयों के लिए जनता बेचैन है। रविवार को भी नई मंडी, सूजडू चुंगी, जानसठ रोड, भगत सिंह रोड, रेलवे रोड आदि क्षेत्रों के एटीएम पर लोग रुपये निकालने के लिए दिनभर लाइन में खड़े रहे। चंद घंटों में ही एटीएम का भी खजाना खाली होने से लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें