फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्मी ने आंखों के लिए खड़ी कर दी मुश्किलें, धूप में जरूर पहनें चश्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी और लू के थपेड़े लोगों की आंखों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके चलते ओपीडी में संक्रमण के रोजाना 200 मामले पहुंच रहे हैं। धूप में निकलते समय चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में इन दिनों 200 मरीज परामर्श ले रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीजों को आंखों में एलर्जी, लालीपन, खुजली, पानी आना आदि की शिकायत है। इनके अलावा मोतियाबिंद के मरीज भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।

सरकारी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने से आंखों में एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। जो लोग वाहन चलाते समय हेलमेट या चश्मे का इस्तेमाल नहीं करते है, उनमें यह समस्या अधिक हो रही है। तेज धूप का असर आंखों पर अधिक पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धूप और गर्मी की वजह से एलर्जी, खुजली, लालीपन हो जाता है। यही कारण है कि ओपीडी भी बढ़ रही है। इसके साथ रोशनी वाले मरीज भी आ रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं है। इन दिनों आंखों पर चश्मा लगाकर जरूर चलें। बाहर से आने के बाद आंखों को साफ पानी से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें