फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान के लिए सलमान ने पांच घंटे बहाया पसीना  

Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Morena arrived Salman Khan - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोरना में फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए बुधवार को मोरना कड़े सुरक्षा घेरे में रहा। दोपहर दो बजे अभिनेता सलमान खान गाड़ियों के काफिले के साथ शूटिंग स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पांच मिनट के सीन के लिए सलमान को लगभग पांच घंटे पसीना बहाना पड़ा। सलमान को देखने की चाह में प्रशंसकों को पुलिस के डंडे खाने पड़े। पुलिस ने इस कदर सख्ती बरती कि आसपास के घरों तक को खाली करा दिया गया। बाहर से आने वाले रिश्तेदारों से भी बदसलूकी की गई। 

सुल्तान की शूटिंग के लिए अभिनेता सलमान खान चार-पांच गाड़ियों के साथ बुधवार तड़के नोएडा से बिहारगढ़ स्थित मुराद अली के फार्म हाउस पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बिहारगढ़ मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने शूटिंग स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मोरना ब्लाक कार्यालय को बुरोली रेवाड़ी का जल निगम का दफ्तर बनाया गया है। इसके आसपास के घरों को खाली करा दिया गया।

यशराज प्रोडक्शन हाउस की टीम शूटिंग की तैयारियों में लगी रही। सुबह का नाश्ता और आराम करने के बाद दोपहर करीब दो बजे सलमान खान शूटिंग स्थल पर पहुंचे। सेट पर करीब डेढ़ घंटे उनका मेकअप किया गया।

बाद में यहां तीन चरणों में शूटिंग हुई। पहले सड़क पर फंसे ट्रैक्टर को सलमान ने जोर लगाकर निकाला। इसके बाद जल निगम के दफ्तर में करीब दो घंटे तक सीन शूट किए गए। बाद में सलमान को एक नीले कलर के स्कूटर से आफिस आते-जाते दिखाया गया है।

फिल्म को ग्रामीण परिवेश में ढालने के लिए गांव के ही किसान जयद्रथ की भैंसों को भी शूटिंग स्थल पर ले जाया गया। भैंसों के साथ ही भेड़ों के सीन भी लिए गए हैं। दफ्तर के बाहर अगोलों की बुग्गी भी खड़ी की गई है।

शूटिंग के दौरान सलमान का दीदार करने की कोशिश करने वाले प्रशंसकों को पुलिस ने लाठियों से सबक सिखाया। एसपी राकेश कुमार जौली, एडीएम मनोज कुमार और एसडीएम उमेश मिश्रा ने आसपास के घरों की तलाशी कराई।

महिलाओं को छोड़कर बाकि लोगों को घर से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान आने वाले मेहमानों से भी पुलिस ने बदसलूकी की। इसके अलावा सलमान की एक झलक पाने के लिए बेताब युवाओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

मोरना के लोगों इस बात पर भी आपत्ति जताई कि फिल्म में उनके गांव का नाम तक नहीं है। पूरा सीन हरियाणा के रेवाड़ी पर फिल्माया गया है। सलमान अगले दो दिन और मोरना क्षेत्र में ही शूटिंग करने का कार्यक्रम है। रात में सलमान बिहारगढ़ के फार्म हाउस में ठहरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें