नितिन और उसके साथियों ने मिलकर तुषार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए तुषार भागकर गन्ना तौल केंद्र के अंदर घुस गया और उसने गेट की अंदर से कुंडी लगा ली। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके।
उन्होंने गेट को तोड़कर तौल केंद्र के अंदर घुसकर तुषार पर फिर से हमला किया। इस दौरान उन्होंने तौल केंद्र में भी तोड़फोड़ की। हमलावरों ने तुषार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारजनों ने घायल तुषार को तत्काल जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित के पिता सुबोध पुत्र सुखपाल ने नितिन पुत्र तेजपाल और उसके आधा दर्जन अज्ञात साथियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।