9-खतौली में फलावदा रोड पर हादसे में ग्रामीण् की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। फलावदा रोड पर गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोपेड सवार ग्रामीण को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मिल में छोड़कर फरार हो गया।
गांव छछरपुर निवासी रामपाल (55) पुत्र मंगत सैनी शनिवार को शाम के समय खतौली से अपनी मोपेड से गांव लौट रहा था। इस दौरान फलावदा फलावदा मार्ग पर केके पब्लिक स्कूल के पास गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोपेड सवार रामपाल को कुचल दिया। पहिये की नीचे आने से रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को शुगर मिल में छोड़कर फरार हो गया। रामपाल के परिजनों को हादसे की जानकारी मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। परिवार व ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रामपाल हेलमेट नहीं पहने थे। अगर हेलमेट पहने हुए होता, तो उनकी जान भी बच सकती थी।
8-खतौली में हादसे में ग्रामीण की मौत के बाद चालक के द्वारा के द्वारा मिल में खड़ा किया गया गन्नों स?- फोटो : KHATAULI