फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल गन्ना गेट पर किसानों ने गन्ने की होली जलाई

विज्ञापन
खतौली में शुगर मिल के गन्ना गेट पर गन्नों की होली फूंकते किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
शुगर मिल गन्ना गेट पर किसानों ने गन्ने की होली जलाई
विज्ञापन

खतौली। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में त्रिवेणी शुगर मिल गन्ना गेट पर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में आक्रोशित किसानों ने गन्ने की होली जलाई। इसके बाद में गन्ना भुगतान और गेट के इंडेंट बढ़ाए जाने को लेकर गन्ना समिति के सचिव महिपाल सिंह और चेयरमैन ओमवीर सिंह दोनों से वार्ता की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर गन्ने का भाव और इंडेंट की समस्या नहीं सुनी गई तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को संयोजक प्रमोद कुमार के साथ काफी संख्या में किसान एकत्र होकर शुगर मिल गेट पर गन्ने लेकर पहुंचे। इस दौरान प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान को गन्ने की पैदावार करने में दो गुना खर्च उठाना पड़ता है। इसके बावजूद किसान को उसके गन्ने का वाजिब मूल्य भी नहीं दिया जाता है। नतीजतन किसान की आमदनी कम होती जा रही है। इसीलिए किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार किसानों के बारे में कतई नहीं सोच रही है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह गन्ने का भाव शीघ्र बढ़ाने की घोषणा करें। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने मिल के गन्ना गेट पर ही गन्नों की होली जलाकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर करणवीर प्रधान, अजय पाल भैंसी, रविंद्र सिंह, प्रवीण राणा, सचिन राणा, राजपाल राणा, गौरव प्रधान, संदीप राणा, योगेश शर्मा, विकास प्रताप, मांगे प्रधान, प्रदीप घटायन, जयवीर आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें