फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिलों ने किया 100 करोड रुपये भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिलों ने किया 100 करोड़ रुपये का भुगतान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की शुगर मिलों ने बुधवार को 100 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को किया है। अब शुगर मिलों पर करीब 704 करोड़ रुपये बकाया रह गया है। भुगतान के मामले में भैंसाना चीनी मिल सबसे पीछे है। गन्ना विभाग इस मिल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि शुगर मिलों का जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान जारी करने के आदेश दिए गए हैं। गन्ना भुगतान को लेकर भी सक्रियता बरती जा रही है। मंगलवार और बुधवार को सभी आठ शुगर मिलों ने बकाया गन्ना भुगतान किया है। मिलों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान किया है। डा. द्विवेदी ने बताया कि अक्तूबर माह तक समस्त गन्ना भुगतान किए जाने के मिलों को निर्देश दिए गए हैं। भैंसाना मिल भुगतान करने में कमजोर पड़ रही है। मिल प्रबंधन को कार्रवाई के लिए चेताया गया है। अभी मिलों पर करीब 704 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें