फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के साथ तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के साथ तैयारियां तेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही तैयारियां फिर से तेज हो गई है। डीएम की ओर की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक अक्तूबर से बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करना शुरू कर देंगे। पहले मतदाता सूची पर काम होगा। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोग वोटर लिस्ट में अपने चहेतों की वोट बनवाने में सक्रिय हो जाएंगे।
कोरोना काल के चलते पंचायत चुनाव टाल दिए गए थे। पहले अनुमान था कि छह माह चुनाव टल गए हैं। अब अचानक राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि यह काम दिसंबर तक पूरा होने के बाद अगले वर्ष में मार्च तक पंचायत चुनाव हो सकते हैं। मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल दिसंबर माह में पूरा हो जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए दावेदारों वालों ने अपनी पहली से ही तैयारी शुरू कर रखी है। सबसे अधिक जोर अपने चहेतों की वोट बनवाने का रहता है। वोट बनवाने और वोट कटवाने को लेकर ग्रामों में टकराव तक की स्थिति रहती है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि डीएम की ओर से बुधवार को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक अक्तूबर से लेकर 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य करेंगे। 29 दिसंबर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगले साल बनेगी 498 ग्रामों में नई सरकार
मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद यदि सब सही रहा तो अगले साल के मार्च तक ग्राम पंचायतों में नई सरकार का गठन हो सकता है। जिले में 498 ग्राम पंचायत है। नौ ब्लॉक मेें सबसे अधिक ग्राम पंचायत खतौली ब्लॉक में 84 है। इसके अलावा पुरकाजी में 43, सदर में 53, जानसठ में 61, मोरना में 50, बघरा में 48, चरथावल में 59, शाहपुर में 40 और बुढ़ाना ब्लाक में 60 ग्राम पंचायत है।
पिछले चुनाव में थे 2176461 वोटर
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2015 को हुए पंचायत चुनाव में जिले के सभी नौ ब्लॉक की 498 ग्राम पंचायतों में टोटल 2,176461 वोटर शामिल थे। इस बार मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद वोटरों की यह संख्या काफी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

1085 बीडीसी सदस्य
मुजफ्फरनगर। जिले के नौ ब्लाक में 1085 बीडीसी सदस्य हैं। ये क्षेत्र पंचायत सदस्य की ब्लाक प्रमुख का चुनाव करते हैं। जिला पंचायत के वार्ड 43 हैं, जबकि 498 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 6726 है।
जनपद में ब्लॉक--9
ग्राम पंचायत -498
ग्राम पंचायत सदस्य-6726
क्षेत्र पंचायत सदस्य-1085
जिला पंचायत सदस्य- 43
2015 में वोटर--2176461
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें