फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से गन्ना बीज मंगाकर किसानों को देगी शुगर मिल

विज्ञापन
मंसूरपुर शुगर मिल परिसर में गन्ना अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जानकारी देते हुए गन्ना महाप्रब? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। शुगर मिल में हुई बैठक में शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों को खाद, बीज, दवाई तथा ट्रेंचर खरीदने पर सब्सिडी देने का निर्णय लिया। साथ ही गन्ने की नई प्रजाति सीओ 118 का बीज मंगाकर किसानों को देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मिल परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने बताया कि प्रदेश में गन्ने की प्रजाति 0238 में लाल सड़न रोग आ गया है। हालांकि अभी मुजफ्फरनगर जनपद में इस रोग से गन्ने की फसल प्रभावित नहीं हुई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मिल प्रबंधन में किसानों को गन्ने की प्रजाति सीओ 118 का करनाल से गन्ने की नर्सरी से बीज मंगा कर देने का निर्णय लिया है। शुगर मिल इस नई प्रजाति के बीज पर किसानों को सब्सिडी देगी। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति में अभी कोई रोग नहीं है तथा इसका उत्पादन भी अच्छा है। मिल प्रबंधन ने किसानों को खाद, बीज, दवाई तथा ट्रेंचर खरीदने पर भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि अब तक शुगर मिल 88 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है, जो गत वर्ष से चार लाख क्विंटल अधिक है। अब तक 45 किसान गन्ना बोने की मशीन (ट्रेंचर) खरीद चुके हैं। बैठक में शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक प्रदीप राठी सहित सभी गन्ना निरीक्षक, सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें