फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने चीनी मिल प्रबंधक को घेरा

Wed, 09 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल प्रबंधक का घेराव करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्धारित समय से मोरना मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू न होने से नाराज किसानों ने मिल प्रबंधक का घेराव किया। किसानों के आक्रोश को देखते हुए मिल प्रबंधन ने 10 नवंबर की शाम को मिल चलाने और इंडेंट देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना को चलाने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने मिल के प्रांगण में 26 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन किया था। लेकिन आठ नवंबर तक पेराई सत्र शुरू न होने पर मंगलवार को नाराज किसानों ने गन्ना विकास परिषद चेयरमैन मोरना अजय सिंह, मुखिया गुर्जर, देवेंद्र चेयरमैन, ग्रामप्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी, अमित राठी, राजीव चेयरमैन, रामपाल सहरावत, विशाल छुट्टा के साथ मिल प्रबंधक का घेराव किया। 

मिल प्रबंधक ने किसानों को 10 नवंबर से इंडेंट जारी कर मिल चलाए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर किसान शांत हुए। प्रधान अनुज पहलवान ने बताया कि मुख्य गन्नाधिकारी एके सिंह से किसानों की ट्रैक्टर के पीछे बुग्गी द्वारा 38 क्विंटल वजन का गन्ना तोलने पर सहमति बन गई है। जिसमें किसान 20 कुंतल तक गन्ना तौल सकता है। इस दौरान रूपेश, रामवीर, राज सिंह, हरेंद्र, सचिन, मुकेश, राहुल, मिंटू, प्रवीन, अजय, अंकित, विकास, रामपाल, इंद्रजीत, अमित, संदीप, मंगल, धर्मेंद्र मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें