फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल की ताला, सपा नेता समेत सवा सौ किसान गिरफ्तार 

Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुगर मिल की तालाबंदी के दौरान सीओ से उलझते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर बकाया भुगतान के साथ ही अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने पर रविवार को पंचायत के आयोजन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मिल की तालाबंदी को लेकर सपा नेता अतुल प्रधान के साथ ही करीब सवा सौ किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद धरने पर लगे टेंट भी उखड़वाते हुए पंचायत को खत्म कर दिया गया। देर रात तक अतुल प्रधान समेत सभी गिरफ्तार किसानों को मुख्यालय पर पुलिस लाइन में रखा गया है। 
विज्ञापन


भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की ओर से किसान पिछले 12 दिनों से शुगर मिल गेट पर घटतौली का पैसा, बकाया गन्ने का ब्याज सहित भुगतान दिलाए जाने आदि मांगों को लेकर लगातार रात दिन अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। रविवार को मिल गेट पर पंचायत का आयोजन किया गया।

पंचायत में काफी संख्या में किसान जुटे। पंचायत को लेकर प्रशासन सुबह से ही सतर्क हो गया था। मिल गेट पर किसानों की पंचायत को लेकर भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया। पंचायत में सपा के छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व वायदा किया था कि उनकी सरकार बनते ही 15 दिन के भीतर किसानों को गन्ना का भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, किसानों को शोषण किया जा रहा है। 

उन्होंने मंच से प्रशासन को चेताया कि अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे मिल के गेटों की तालाबंदी कर देंगे। चेतावनी पर पंचायत में एसडीएम अतुल कुमार, डीसीओ ओमप्रकाश यादव, सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह पहुंचे। पंचायत के बीच ही अधिकारियों की किसानों के साथ वार्ता चली।

वार्ता में चेयरमैन ओमवीर सिंह, चौधरी उदयवीर सिंह, चौधरी उधम सिंह, जयप्रकाश शास्त्री आदि किसान शामिल रहे। वार्ता में किसानों की मांगों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर सपा नेता अतुल प्रधान किसानों को साथ लेकर पंचायत से उठे और मिल के अंदर तालाबंदी करने को चल दिए।

पुलिस ने सपा नेता सहित करीब सवा सौ किसानों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस किसानों को गिरफ्तार करके बस में बैठाकर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में ले गई। इस दौरान पंचायत में मौजूद अन्य किसान चुपचाप निकल गए। जिससे किसानों की पंचायत समाप्त हो गई। पुलिस ने मिल गेट पर पंचायत करने को लगाए गए टेंट को भी उखड़वाया दिया।

डीसीओ को कहा उपलब्धियां नहीं गिनाओ 
पंचायत में समझौता वार्ता में के बीच डीसीओ ओमप्रकाश यादव ने माइक पर कहा कि त्रिवेणी शुगर मिल एशिया की सबसे बड़ी मिल है। इस सत्र में इतना कुंतल गन्ने की पेराई की। जिस पर जयप्रकाश शास्त्री भड़क गए। जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि वे किसानों की मांगों को पूरा करने के बारे में बताए। शुगर मिल की उपलब्धियां नहीं गिनाए। मिल की उपलब्धियों के बारे में पंचायत में शामिल सभी किसान जानते हैं। जिस पर डीसीओ चुपचाप हो गए।

मिल प्रबंधन एक भी मांग पूरी नहीं कर सका 
पंचायत में एसडीएम अतुल कुमार व डीसीओ ओमप्रकाश यादव किसानों की मांगों को सुनकर उनको पूरा करने के लिए पहुंचे। पंचायत में ही वार्ता चली। किसानों ने डीसीओ से उनकी मांगों को पूरा करने को कहा। पंचायत से उठकर डीसीओ मिल प्रबंधन से वार्ता करने के लिए भी गए। लेकिन किसानों की मिल प्रबंधन एक भी मांग पूरी नहीं कर सका। जिस पर किसानों ने नाराजगी भी जताई। 

रागिनी कलाकारों ने खूब ठुमके मारे 
मिल गेट पर किसानों की पंचायत में रागिनी कलाकारों को बुलवाया गया था। पंचायत में राग िनी कलाकारों ने खूब ठुमके मारे। पंचायत में किसानों ने रागिनी कलाकारों का नाच देखा। रविवार को सुबह 11 बजे ही कलाकारों ने रागिनी शुरु कर दी थी। दोपहर दो बजे तक किसानों ने रागिनी का भरपूर आनंद उठाया।


प्रशासन ने किसानों को रिहा कर दिया
खतौली। पुलिस द्वारा शुगर मिल से गिरफ्तार किए गए सपा नेता अतुल प्रधान समेत सभी किसानों को प्रशासन ने पुलिस लाइन से रविवार की रात को रिहा कर दिया गया। किसान पुलिस लाइन में ही धरना देकर बैठ गए थे। पुलिस ने मिल से सपा नेता अतुल प्रधान के साथ चेयरमैन ओमवीर सिंह, जयप्रकाश शास्त्री, चौधरी उदयवीर सिंह, चौधरी उधमसिंह,

बाबूराम गुर्जर, प्रवेश उर्फ लटूरा, प्रशांत, बोबिंद्र, प्रमोद अहलावत समेत सवा सौ किसानों को गिरफ्तार किया था। किसानों ने निर्णय लिया कि वे सोमवार को मुख्यालय पर डीएम से मिलेंगे। किसान अपनी मांगों को डीएम के समक्ष बताएंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आगामी 29 जुलाई को फिर से शुगर मिल गेट पर बेमियादी धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें