फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पर पर जीते सुगंध जैन अपने समर्थकों के साथ खुशी मिनाते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सुगंध जैन अध्यक्ष, बिजेंद्र मलिक महासचिव बने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुगंध जैन ने 169 मत लेकर सुनील गर्ग (147) को 22 मतों से पराजित कर दिया। महासचिव पद पर बिजेंद्र सिंह मलिक ने 165 मत लेकर विजय हासिल की।
मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी, विजेंद्र प्रताप ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुगंध जैन ने जीत हासिल की है। सुगंध जैन को 169 और उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील गर्ग को 147 मत मिले। 22 मतों से सुगंध जैन विजयी घोषित हुए। महासचिव पद पर बिजेंद्र सिंह मलिक जीते। मलिक को 165 मत मिले। इनके मुकाबले अजयपाल चौहान को 130 और अभिनव अग्रवाल को 19 मत ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर मामचंद गुप्ता 146 मत पाकर विजयी रहे। निपुण गौतम को 141 और मुकेश जौहरी को 23 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम गोयल 163 मत लेकर जीते, उनके मुकाबले नीरज ऐरन को 115 और अन्नु कुच्छल को 36 मत मिले। सहसचिव प्रशासन पर दीपा पंवार को 132 मत मिले और विजयी हुई। मनोज त्यागी को 119 और कपिल गुप्ता को 59 मत मिले। सह सचिव पुस्तकालय पद पर सुषमा वर्मा जीती, उन्हें 135 मत मिले। राखी त्यागी को 117 और निपुण जैन को 63 मत मिले। मतगणना देर शाम तक चली। विजेता घोषित होने पर चुने गए पदाधिकारियों का उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें