फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने पर डीलर पर मुकदमा

Sat, 30 Nov 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने लुहारी खुर्द के ग्रामीणों की शिकायत पर राशन डीलर धर्मेंद्र कुमार की जांच की। उन्होंने खद्यान्न वितरण में गड़बड़ी कर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में मिलने पर राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा कायम करा दिया। ग्रामीणों ने मशीन पर अंगूठा लगवाकर नवंबर माह का खाद्यान्न नहीं दिए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने दो दिन पूर्व राशन डीलर धर्मेंद्र की मौजूदगी पर ग्रामीणों की शिकायत पर जांच पड़ताल की। मौके पर अभिलेखों के मुताबिक खाद्यान्न की मात्रा में अंतर पाया गया। बताया कि अक्तूबर और नवंबर महीने के राशन वितरण के बाद ई-पॉस मशीन के अनुसार अवशेष राशन के सापेक्ष काफी कम मात्रा मिली।
स्टॉक में अवशेष 13.24 क्विंटल गेहूं, 15.86 क्विंटल चावल और छह किलोग्राम चीनी में से मात्र 25 किलो गेहूं मिला। जांच अधिकारी के समक्ष कार्ड धारकों ने मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद विक्रता पर नवंबर महीने का राशन नहीं दिए जाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में राशन डीलर के खिलाफ थाने में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा कायम करा दिया।
विज्ञापन

मौके से बरामद ई-पॉस मशीन एवं अवशेष 25 किग्रा गेहूं गांव के अन्य डीलर रूपेश सैनी की सुपुर्दगी में दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें