कुटेसरा के सुदेश जैन को डाक सेवा अवार्ड सम्मानित करती महानिदेशक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुदेश जैन को मिला डाक सेवा अवार्ड
मुजफ्फरनगर। डाक विभाग की योजनाओं को संचालित कर आम जनता को अधिक से अधिक जोड़ने पर कुटेसरा डाकघर के सुदेश कुमार जैन को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक डाक विभाग ने उन्हें सम्मानित किया।
वर्ष 2018 में ग्रामीण डाक बीमा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश परिमंडल में उत्कृष्ट बिजनेश के लिए मुजफ्फरनगर मंडल की कुटेसरा डाकघर शाखा के डाकपाल सुदेश कुमार जैन को डाक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 15 अक्तूबर को लखनऊ में परिमंडलीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डाक विभाग की महानिदेशक दिल्ली मीरा हांडा ने उन्हें सम्मानित किया। पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने पर नईमंडी मंडलीय कार्यालय पर उनका विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने कहा कि देश के सामाजिक, आर्थिक विकास में डाक विभाग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सुदेश जैन ने पूरे प्रदेश में स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर वीके श्रीवास्तव, मोहित कुमार, हरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अनुज कुमार, चंचल ढाका, अमित कुमार, अंकित आदि मौजूद रहे।