फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 21 एचसीपी बने उपनिरीक्षक      

Fri, 18 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को स्टार लगाते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश पर जिले के 21 एचसीपी को पदोन्नति देकर दरोगा बनाया गया है। पुलिस ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने 13 एचसीपी को स्टार लगाए। आठ के गैरहाजिर रहने से वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।     
विज्ञापन


डीजीपी जावेद अहमद के आदेश पर पुलिस उप महानिरीक्षक स्थापना इलाहाबाद ने मुख्य आरक्षी को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी है। आदेश में मौजूदा समय की नियुक्ति के स्थान पर ही पदोन्नति देने को कहा गया है। इस प्रक्रिया में जिले से 21 एचसीपी समय सिंह, दौलतराम, गजेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, हुसनवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, अमरपाल, रईस अहमद, मनोज कुमार, ब्रजभूषण शर्मा, महेंद्र त्यागी, बिजेंद्र शर्मा, आशाराम, ममता, शिवकुमार शर्मा, भुवन चंद्र, अमरपाल सिंह, सचिन त्यागी, निर्दोष सिंह, बिजेंद्र सिंह और सतीशचंद्र को पदोन्नति मिली है।

बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने 13 एचसीपी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पूरी तरह से दरोगा बनाया। आठ लोग अनुपस्थित रहने के चलते स्टार लगने से वंचित रह गए हैं। एसपी सिटी कार्यालय में कार्यरत बुलंदशहर से यहां संबद्ध धीरेंद्र खारी को भी एसएसपी ने स्टार लगाया। कार्यक्रम में कप्तान बबलू कुमार ने सभी दरोगाओं से ईमानदारी से काम करने को कहा। इस दौरान सभी को मिठाई खिलाई गई।      
विज्ञापन


प्रशिक्षण में सफल नहीं होने पर होगी समस्या      
मुजफ्फरनगर। डीजीपी के आदेश पर मुख्य आरक्षी की पदोन्नति कर उपनिरीक्षक बनाए जाने वालों को प्रशिक्षण में सफल नहीं होने पर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आदेश में डीजीपी की ओर से लिखा गया है कि इस शर्त पर पदोन्नति की जा रही है कि आधारभूत प्रशिक्षण सफल नहीं होने पर पदोन्नति को निरस्त समझा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें