फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अवैध खनन करने पर उपजिलाधिकारी ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। अवैध खनन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए सफीपुर पट्टी में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया है। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी व नायब तहसीलदार अमन कुमार शनिवार को ग्राम सफीपुर पट्टी पहुंचे। अधिकारियों ने अवैध रूप से ओवरलोड मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। अग्रिम कार्रवाई तक उपजिलाधिकारी ने ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अग्रिम कार्रवाई जिलाधिकारी स्तर से होगी। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें