फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैगलेस डे पर छात्र सीखेंगे हुनर, हर शनिवार होंगी रचनात्मक गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थियों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विकसित किया जाएगा हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्रों के लिए प्रत्येक शनिवार को बैगलेस डे आयोजित किया जाएगा। इस दिन विद्यार्थियों को किताबों के बोझ से अलग रखते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने और हुनर विकसित किया जाएगा। विभाग की ओर से नवंबर माह तक के लिए बैगलेस डे कैलेंडर जारी किया गया है।

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि बैगलेस डे के कैलेंडर के अनुसार 22 अगस्त को मिट्टी के खिलौने, स्थानीय शिल्पकारों के साथ कौशल कार्यशाला और कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में से किसी एक गतिविधि का आयोजन होगा। 29 अगस्त को औषधीय पौधों के उद्यान का विकास, कंपोस्ट एवं वर्मी कंपोस्ट का निर्माण तथा विद्यालय किचन गार्डन बनाने जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके बाद 12 सितंबर को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, 19 सितंबर को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं गुड टच-बैड टच की जानकारी, 26 सितंबर को पतंग बनाने-उड़ाने तथा विज्ञान एवं स्टेम मॉडल प्रतियोगिता कराई जाएगी। तीन अक्तूबर को वित्तीय साक्षरता एवं मिनी बैंक, 10 अक्तूबर को डूडलिंग व दृश्य रचनात्मक कार्यशाला, भित्ति चित्र निर्माण और संगीत-नाटक जैसी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में 17 अक्तूबर को फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी, 24 अक्तूबर को निर्माण स्थल व सार्वजनिक अवसंरचना का अध्ययन तथा 31 अक्तूबर को एआई, रोबोटिक्स और अन्य नई तकनीकों से छात्राओं को परिचित कराया जाएगा। 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें