श्रीराम कॉलेज में वाणिज्य संकाय की ओर से वित्तीय प्रबंधन पर पर हुई कार्यशाला
फोटो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में वाणिज्य संकाय की ओर से वित्तीय प्रबंधन पर पर कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही दीर्घकालिक लाभ लेने के लिए बचत करने का पाठ भी पढ़ाया।
मुख्य वक्ता कोर स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट नई दिल्ली के प्रोफेसर हिमांशु जोशी ने बताया कि युवा वयस्कों में स्वस्थ वित्तीय व्यवहार विकसित करने के लिए वित्तीय साक्षरता, व्यक्तिगत बचत की आदतें, बजट बनाना और वित्तीय लक्ष्य निर्धारण आवश्यक है। एक अच्छी वित्तीय स्थिति के लिए युवा वयस्कों को अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और आपात स्थितियों के लिए बचत करने की आवश्यकता है।
प्रोफेसर प्राची भट्ट ने बताया कि वित्तीय शिक्षा कार्यक्रमों का उद्देश्य मुख्य रूप से निवेश और सेवानिवृत्ति जैसे जटिल दीर्घकालिक वित्तीय निर्णय लेने की प्रक्रिया को स्पष्ट करना होना चाहिए। कार्यशाला में निदेशक डॉ. अशोक कुमार, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, विभागाध्यक्ष डॉ. अशफाक अली, डॉ. श्वेता राठी, डॉ. एमएस खान रहे।