फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए मार्गदर्शन दिया

विज्ञापन
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में छात्रों का मार्गदर्शन करती हुई प्रशासनिक अधिकारी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में कॅरियर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय सांख्यिकी सेवा में अधिकारी कशिश ने छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने लक्ष्य को निर्धारित कर विषयों को समझकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य आसान नहीं होता लेकिन जब हम उसे करने के लिए ठान लेते हैं, धीरे-धीरे रास्ता बनना शुरू हो जाता है। छात्रा अंशिका शुक्रालिया ने पूछा कि गांव का विद्यार्थी बिना किसी कोचिंग कैसे भारतीय सिविल सेवा में सफल हो सकता है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 12 तक विषयों पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए। डिजिटल माध्यम से भी घर बैठे अच्छी तैयारी संभव है। कार्यशाला में एडीओ जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, उलझन-सुलझन ब्लॉगर के प्रतिनिधि राजीव कुमार, आदित्य दहिया, जितेन्द्र कुमार, शुभम कुमार, रूपेश कुमार, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें