छात्राओं ने खेल और कला में दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में छात्राओं ने खेलों और कला में एक साथ प्रतिभा दिखाई। खेल में हदीसा प्रथम रही। वेस्ट मैटिरियल का प्रयोग करने में फायजा और पोस्टर बनाने में शीबा परवीन प्रथम रही।
इतिहास विभाग और पुस्तकालय विज्ञान विभाग की ओर से विभागीय परिषदों का गठन किया गया। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इतिहास विभाग की ओर से वेस्ट मैटिरियल के प्रयोग पर प्रतियोगिता हुई, जिसमें फायजा प्रथम, नगमा द्वितीय और अजरा तृतीय स्थान पर रही। सादिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक डॉ वर्चसा सैनी एवं डॉ वंदना वर्मा रही। विभाग की ओर से बीना मित्तल ने विचार रखे। पुस्तकालय विज्ञान विभाग ने पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। शीबा परवीन प्रथम, नगमा द्वितीय, इरम और सपना तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक डॉ आभा सैनी एवं डॉ संतोष रही। विभाग की ओर से डॉ नीता भटनागर ने सभी का आभार जताया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इनट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने बैडमिंटन और खो-खो में बड़ी संख्या में भाग लिया। बैडमिंटन में प्रथम हदीसा, द्वितीय कामिनी रही। खो-खो में बीए प्रथम ने पहला और बीए द्वितीय ने दूसरा स्थान पाया। बीए तृतीय वर्ष की हिमानी मित्तल को हैड गर्ल घोषित किया गया। इस अवसर पर डॉ सोनाली सिंह ने खेलों के महत्व के बारे में समझाया। डॉ निशा गुप्ता, डॉ सविता वशिष्ठ, डॉ मंजूषा, डॉ पूजा, डॉ अनामिता जैन, डॉ ऋतु, डॉ पारूल जैन, डॉ मनीषा, डॉ वंदना शर्मा, डॉ रेशू, डॉ स्वीटी जैन, डॉ पूनम, डॉ छाया, डॉ प्रियंका का सहयोग रहा।