फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन और नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सेंटमैरी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में टैलेंट प्लस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गायन, मॉडलिंग, नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में उत्तराखंड, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, खतौली के विभिन्न विद्यालयों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन किए जाने जरूरी है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और मॉडलिंग प्रतियोगिता में भाग किया।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संस्था चेयरमैन सागर सोम, प्रधानाचार्य डॉ रीटा सिरोही, पवन चौहान, अन्नू चौहान, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार, शशांक तनेजा, विनोद कुमार, सुधीश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें