द एसडी पब्लिक स्कूल के वर्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लक्ष्य बनाकर आगे बढे़ विद्यार्थी: कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि छात्र जीवन से ही आगे बढ़ने का लक्ष्य बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के अफसर, जज और नेता हैं।
द एसडी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि कपिलदेव ने कहा कि हमें माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। उन्हीं के सहयोग से हम यहां पढ़ पा रहे हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। आप लोग ही इस देश में अफसर, जज और नेता बनेंगे। इससे पूर्व, प्रबंध समिति के आकाश कुमार, सपना कुमार, डायरेक्टर चंचल सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या नीलम महाना ने विद्यालय की उपलब्धि गिनाई। छात्रों ने एक प्रयास शांति की ओर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर नाटिका प्रस्तुत हुई। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार अनमोल अग्रवाल को मिला। सर्वश्रेष्ठ सदन गंगा हाउस रहा। कार्यक्रम मनोरंजक एवं मनभावन होने के साथ जीवन में समन्वय, प्रेम को बनाए रखने का संदेश देने वाला रहा।
द एसडी पब्लिक स्कूल के वर्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
द एसडी पब्लिक स्कूल के वर्षिकोत्सव में मौजूद अभिभावकगण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR