डीएवी कालेज में प्राचार्या को ज्ञापन देते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलिज में छात्र नेता अमन जैन के नेतृत्व में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष संस्थागत के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम प्राचार्य ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता अमन जैन ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष संस्थागत के विद्यार्थियों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में प्रवेश लिया था। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के माध्यम से ही दी थी। लेकिन अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा सहारनपुर मंडल के जिले मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष संस्थागत के विद्यार्थियो के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म सीसीएसयू मेरठ से ना भराकर मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय सहारनपुर से भरवाए जाने के निर्देश घोषित किए गए हैं, जिस पर छात्रों में रोष हैं। क्योंकि स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष संस्थागत के विद्यार्थियों ने ये समझ कर प्रवेश लिया था कि उनकी संबंधित डिग्री सीसीएसयू मेरठ द्वारा ही पूरी कराई जाएगी। माहेनूर, अर्शी, पारुल, ज्योति, शबनूर, रुचिन, आशीष, फजल, अतुल, हनी, शाहनजर, नदीम सहित अधिक संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।