सीबीएसई हाईस्कल गणित का पेपर देने के बाद पेपर मिलाने करते परीक्षार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गणित के पेपर में नहीं उलझे विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई परीक्षा में हाईस्कूल का मैथ का पेपर मीडियम आया, जिन्होंने तैयारी की थी उनके लिए अच्छा रहा। हालांकि चार में एक सेक्शन टफ रहा तथा परीक्षार्थी सवालों में उलझ गए।
होली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को सीबीएसई हाईस्कूल में गणित की परीक्षा हुई। जिले मे 18 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में करीब पौने पांच हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। स्टैंडर्ड और बेसिक मैथ का पेपर सही रहा। एसडी पब्लिक स्कूल में पेपर देकर लौटी हॉली ऐंजिल्स की छात्रा अनन्या दत्त ने बताया कि पेपर बहुत ही अच्छा हुआ। उम्मीद है कि 80 में एक या दो की अंक कम आ सकते हैं। पेपर चार सेक्शन में बांटा गया था। हालांकि एक सेक्शन थोड़ा टफ था। ईशा तोमर ने कहा कि कई दिन तैयारी के मिल गए थे, इसलिए पेपर अच्छा हुआ। अनिका गोयल ने कहा कि 70 प्लस अंक आने की उम्मीद है। वंश ग्रोवर ने बताया कि तैयारी के हिसाब से पेपर शानदार हुआ। अब लास्ट पेपर 18 मार्च को एसएसटी का है, अब उसकी ही तैयारी करनी है। इसके बाद सभी परीक्षाएं पूरी हो जाएगी। उधर, परीक्षा कोआर्डिनेटर चंचल सक्सेना ने बताया कि हाई स्कूल मैथ की परीक्षा में छह सचल दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर सब सही पाया गया।