फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंगा घाट पर छात्राें ने चलाया सफाई अभियान

सार

मोरना के शुकतीर्थ गंगा घाट पर जिलास्तरीय स्वच्छता अभियान के तहत सैकड़ों छात्रों ने सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने गंगा किनारे से कचरा और प्लास्टिक हटाया तथा स्वच्छता की शपथ ली। इस पहल से गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
शुक तीर्थ गंगा घाट पर सफाई करते छात्र छात्राएं। स्रोत नमामि गंगे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरना। शुकतीर्थ में जिला गंगा समिति की ओर से स्वच्छता ही सेवा की थीम स्वच्छ उत्सव के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा घाट पर साफ सफाई की गई। गंगा के किनारे से कचरा, विसर्जित पूजा सामग्री, सिंगल यूज़ प्लास्टिक, कपड़े एकत्रित किए।
विज्ञापन

महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज माेरना, स्वामी कल्याण देव एसडी इंटर काॅलेज एवं श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार सुबह स्वच्छता ही सेवा के नारों का जयघोष करते हुए गंगा घाट पहुंचे। साफ-सफाई कर गंगा के किनारे से कचरा, विसर्जित पूजा सामग्री, सिंगल यूज़ प्लास्टिक, कपड़े एकत्रित किए गए। जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने गंगा को निर्मल, अविरल रखने हेतु विद्यार्थियों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार ने जिले में बहने वाली नदियों गंगा, सोलानी, बाण गंगा, काली नदी व हिंडन नदी व जलीय जीवों के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें