फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्राओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फोटो समाचार
बुढ़ाना। दूसरे कॉलेज में परीक्षा केन्द्र होने से नाराज डीएवी महाविद्यालय बुढ़ाना की छात्राओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अपना ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देते हुए स्व-परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संपन्न करवाने की मांग की। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे कॉलेज से उनका परीक्षा केन्द्र न बदला गया तो वे परीक्षा का बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी महाविद्यालय की छात्राएं शनिवार दोपहर कॉलेज परिसर में एकत्र हुईं। परीक्षा केन्द्र दूसरे कॉलेज में लगाने से नाराज छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा किया। सभी छात्राएं एकत्र होकर तहसील मुख्यालय पहुंची। छात्राओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बताया कि वे मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालय की छात्राएं हैं। हमारी परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रस्तावित हैं। छात्राओं ने बताया कि पहले उनका परीक्षा केन्द्र 40 किलोमीटर दूर डीएवी मुजफ्फरनगर को बना दिया गया था। विरोध करने पर विश्वविद्यालय ने उनका परीक्षा केन्द्र अब एसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज बुढ़ाना बनाया है। छात्राओं का आरोप है कि यह कॉलेज मानक पूरे न होने के कारण प्रतिबंधित किया गया था। पिछले करीब 20 वर्षों से उनकी परीक्षा स्व-परीक्षा केन्द्र पर होती आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी छात्राओं के बीच पहुंचीं, उनका ज्ञापन लिया। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन देते हुए बताया कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से कुलाधिपति महोदया व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा। छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनका परीक्षा केन्द्र न बदला गया तो वे परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगी। ज्ञापन देने वालों में साक्षी, शिवानी, हिमानी, स्वेता, इरम, अंजलि, प्राची, वैशाली, पूजा व सोनाली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें