-मां शाकुंभरी विवि ने एमएससी कृषि विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी कृषि विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। परिणाम में श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।
कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉक्टर नईम ने बताया कि वंश धामा ने 76.8 प्रतिशत अंंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, विवेक धामा ने 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, विशाल कुमार ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों दिया है।
कार्यक्रम में प्राचार्या डाॅक्टर प्रेरणा मित्तल, निदेशक डाॅक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर प्रवीण मलिक, डॉक्टर अंजलि, डाॅक्टर संतोष आदि मौजूद रहे।