फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जानकारी मिलने पर छात्रा व उसके भाई ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की, तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती मीरापुर के एसडी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। रोजाना की भांति बृहस्पतिवार को भी वह कॉलेज से घर लौट रही थी। आरोप है कि एक युवक आए दिन छात्रा से छेड़छाड़ करता है। बृहस्पतिवार को भी उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर अपने भाई को इसकी जानकारी दी, जिस पर दोनों भाई-बहन आरोपी के परिजनों से शिकायत करने उसके घर चले गए। आरोप है कि वहां आरोपी ने भाई-बहन को फिर से धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद आरोपी अमित ने अपने भाई सचिन, विनीत व पिता श्यामसिंह के साथ छात्रा के घर पहुंचा और छात्रा की बहन व भाई पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें