गांव खेड़ी दुधाधारी का कक्षा 6 का छात्र देवांश जागाहेडी के एक स्कूल में पढ़ता है। इसी वर्ष उसने दाखिला लिया है। दाखिला लेने के बाद दो दिन पहले छात्र स्कूल गया तो उसकी चोटी ओर तिलक देखकर प्रधानाध्यापक ने उसे तिलक मिटाकर ओर चोटी कटवा कर स्कूल आने को कहा।
छात्र ने ऐसा नहीं किया। बुधवार को वह तिलक ओर चोटी में ही स्कूल आ गया। यह देख महिला मुस्लिम टीचर ने उसका तिलक मिटा दिया। कुछ चोटी भी काट दी। छात्र ने यह बात घर जाकर परिजनों को बताई।
यह शिकायत लेकर छात्र की बड़ी दो बहनें शुक्रवार को स्कूल में पहुंचीं। चोटी काटने और तिलक मिटाने का कारण पूछा। तो टीचर ने उनके साथ बदसलूकी की। दोनों बहने आरती और ज्योति अपने भाई ओर हिन्दू संगठन कार्यकर्ता सागर कश्यप के साथ शनिवार देर शाम थाने पहुंची। थाने में ज्योति ने तहरीर दी है। छात्र की टीसी काटने का भी आरोप लगाया गया है।
थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू की गई है। शिकायत करने पर बीएसए संदीप कुमार ने बघरा खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।