फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा: चेयरपर्सन

विज्ञापन
श्रीराम कालेज में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हक प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा: चेयरपर्सन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए। अपने अधिकारों के लिए खुद संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के दम पर ही बेटियां आगे बढ़ सकती हैं। कोई भी बेटी बिना शिक्षा के नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने दम पर बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में आगे आने से ही शोषण रुकेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत चेयरपर्सन रमा नागर ने कहा कि हमारी बेटियां आज बेटों से भी आगे हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं। प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के महत्व को छात्र- छात्राओं को समझाया। वर्तमान समाज में महिला सशक्तीकरण का प्रभाव शिक्षा, राजनीति एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में स्पष्ट नजर आता है, परंतु बराबर की हिस्सेदारी को गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संचालन डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने किया। डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. विजय कुमार ढाका, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ. आरके सिंह, डॉ ओमबीर सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दुष्यंत, सुधीर कुमार, रीता, काजल दीक्षित आदि का सहयोग रहा। डॉ. एके सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें