फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में भाकियू के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में दो दिन से चल रहा भाकियू का बेमियादी धरना अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि किसानों का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। कोई भी शिकायत हो तो सीधे उनसे आकर मिले। वहीं डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में है। कुछ लोग प्रशासन और भाकियू में झगड़ा कराना चाहते हैं और गलत संदेश देते हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को कलक्ट्रेट में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। डीएम ऑफिस पर भाकियू के ट्रैक्टर खड़े हो गए थे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राकेश टिकैत ने जिस तरह अपनी बात रखी इससे शासन तक मामला पहुंच गया। अफसरों पर मामले को निपटाने का दबाव था। इसी के चलते लंबी वार्ता के बाद मंगलवार शाम करीब चार बजे डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। मंडल महासचिव राजू अहलावत ने किसानों की मांगों को दोहराया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी, विद्युत निगम के एक्सईएन और एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने किसानों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि हमारे लिए किसानों के सम्मान से ऊपर कुछ नहीं है। किसान सम्मान सर्वोपरि है और यह हमेशा रहेगा। पुलिस में किसी भी स्तर पर समस्या आती है तो सीधे मुझ से मिले और अपनी बात रखें। जब तक मै हूं समस्या के निरस्तारण में देरी नहीं होगी। एसएसपी ने कहा कि नशा और अवैश शराब के खिलाफ हमने अभियान चलाया है, आप लोगों से सहयोग मांग रहा हूं आप मुझे इसमें सहयोग दें।
कहीं कोई संशय है तो मुझसे मिलें : डीएम
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि कुछ लोग हमारा झगड़ा कराना चाह रहे हैं। जो हमने नहीं कहा, उसे बताया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में है। कहीं कोई संशय है तो हमसे मिलकर और फोन करके पूछा जा सकता है। किसान को लेकर प्रदेश सरकार संवेदनशील है। हमारी अगली जेनरेशन खेती से भाग रही है, हमें खेती को लेकर सोच बदलनी है। मेरी मंशा किसान के पक्ष में है, कभी विरोध की नहीं रही। डीएम ने किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने और शासन स्तर की समस्याओं को शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद शाम करीब पांच बजे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। संचालन धर्मेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें