फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना में अधिवक्ताओं का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना में अधिवक्ताओं का धरना समाप्त
विज्ञापन

बुढ़ाना। करीब 25 दिनों से चल रहा अधिवक्ताओं का धरना बुधवार को सर्वसम्मति से समाप्त हो गया है। सभी अधिवक्ता दस्तावेज लेखक आदि अपने चैंबर खोल अपने काम पर लौट आए।
विज्ञापन

सिसौली कस्बे को तहसील का दर्जा देने के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना पिछले 25 दिन से चल रहा था। अधिवक्ताओं ने राजस्व विभाग, न्यायालय, केंद्रीय मंत्रियों व शासन तक सिसौली को तहसील न बनाए जाने की गुहार लगाई थी। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री व राजस्व विभाग को मिलने के लिए भेजा गया था, जहां पर उन्हें जानकारी मिली ऐसा कोई प्रस्ताव उनके पास नहीं है ना ही ऐसी कोई उनकी योजनाएं है। इस पर अधिवक्ताओं ने बैठक कर सर्वसम्मति से धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। इस दौरान बाबू सिंह राठी ने कहा कि कानून के विरुद्ध कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा पता लगा है फिलहाल सिसौली को तहसील बनाए जाने की कोई प्रक्रिया नहीं चल रही है। भविष्य में अगर सिसौली को तहसील बनाए जाने की प्रक्रिया चली तो हम इसका दोबारा विरोध करेंगे। सभी अधिवक्ता दस्तावेज लेखक आदि अपने चेंबर खोल अपने काम पर लौटे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें