फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तहसील में राजस्व कार्यालय एवं न्यायालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च कर कार्यालयों के सामने नारेबाजी की। अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जनता के कार्य नहीं किए जा रहे हैं। तहसील में फैले भ्रष्टाचार के कारण वादकारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
मांग की है कि तहसील कार्यालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। न्यायिक कार्यों से अधिवक्ताओं के विरत रहने के कारण तहसील में मुकदमों की सुनवाई प्रभावित रही और दूर-दराज से आए वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने कहा कि जब तक तहसील के कार्यालयों की व्यवस्था ठीक नहीं होती है, तब तक कोई भी अधिवक्ता कार्य नहीं करेगा। प्रदर्शन करने वालों में नवीन उपाध्याय, प्रदीप कुमार, सचिन आर्य, सरदार जितेंद्र सिंह, जितेंद्र त्यागी, चतरपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, मुकेश शर्मा, रतन सिंह, सुलेमान, दिमाग सिंह, सत्यप्रकाश सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें