फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कठोकर कार्रवाई हो: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों पर कठोर कार्रवाई हो: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। जिला पंचायत सभागार में हई बैठक में डीएम सीबी सिंह ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई होना जरूरी है। अपराधी जेल में ही रहने चाहिए।
बैठक में प्रवर्तन कार्यों से संबंधित विवरण, आबकारी अपराधों के नियंत्रण को मारे गये छापों का विवरण, कृषि प्रकोष्ठ द्वारा न्यायालय भेजे गये मामले, खाद्य अप मिश्रण निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, श्रम विभाग से संबंधित विवरण पत्र, प्रवर्तन कार्यों से संबंधित विवरण, अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध कृत कार्यवाही का विवरण, विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग से संबंधित विवरण आदि पर चर्चा की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिये कि जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस अधिकारी प्राथमिकता से सुने। महिलाओं एवं बालकों से संबंधित केस में मजबूती से पैरवी होनी चाहिए एवं इस प्रकार के कोई भी केस लंबित नहीं होने चाहिए। अभियोजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पोक्सो एक्ट के तहत यदि किसी थाने से सहयोग नहीं मिलता है, तो एसपी क्राइम नोडल अधिकारी से संपर्क कर मुकदमे की पैरवी मजबूती से कराई जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं एसपी क्राइम प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें