फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नुक्कड़ नाटक कर दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित ताराचंद वैदिक पुत्री महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं ने बीबीपुर में नुक्कड़ नाटक कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। शिविर में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिलाओं के जीवन संघर्ष को उकेरा।
सात दिवसीय शिविर के पांचंवे दिन का विषय महिला सशक्तीकरण रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में स्वयंसेविकाओं ने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता जैसे विषयों पर प्रेरणादायक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्निका और दूसरा स्थान पर वसु को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नारी की स्थिति को दर्शाया। इसके साथ ही नारी के अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने बताया कि संविधान में मौलिक अधिकार हैं, जो नारी की सुरक्षा के लिए बने हैं। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने बताया कि छात्राओं ने भावों के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन तो किया। साथ ही महिलाओं को अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें