फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेहड़ा अस्सा में आवारा कुत्तों ने बच्ची पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ। गांव बेहड़ा अस्सा में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों ने दुकान पर बिस्किट लेने जा रहे तीन बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार वर्षीय दक्षिता सैनी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने किसी तरह सूझबूझ से बच्ची को कुत्तों से बचाया।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब आठ बजे हुई जब विकास सैनी की पुत्री दक्षिता सैनी अपनी बड़ी बहन गार्गी और भाई रुद्राक्ष के साथ घर के पास की दुकान पर बिस्किट लेने जा रही थी। रास्ते में बैठे आवारा कुत्तों ने अचानक तीनों बच्चों पर हमला कर दिया।
कुत्ते ने दक्षिता को खींचकर नाली में गिरा दिया और उसे नोचने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास ही मौजूद एक महिला तुरंत मौके पर पहुंची। महिला ने साहस दिखाते हुए बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। गार्गी और रुद्राक्ष किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन

कुत्ते के हमले में दक्षिता के सीधे हाथ की बाजू और पीठ पर गहरे जख्म आए हैं। परिजन घायल बच्ची को गांव के चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते ने दक्षिता पर हमला किया है, वह पहले भी कई ग्रामीणों और बच्चों पर हमला कर चुका है। बच्ची के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें