फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी की, स्टार्ट न होने पर आग लगा दी

विज्ञापन
तितावी के गांव ढिंडावली में जलकर राख हुर्ई मोटर साइकिल । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाइक चोरी की, स्टार्ट न होने पर आग लगा दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली से घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। हालांकि बाइक स्टार्ट न होने पर चोर ने उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र सुखबीर सिंह ने अपने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। आरोप है कि गांव का ही विपिन बाइक को चोरी कर ले गया। जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो विपिन ने बाइक को नंगला नूना खेड़ा मार्ग पर आग के हवाले कर दिया। बाइक में आग लगता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते बाइक जलकर राख हो गई। पीड़ित वीरेंद्र ने विपिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें