जानसठ। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकारें पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश का अति पिछड़ा वर्ग शिक्षित नहीं होने तथा पिछड़े वर्ग पर कुछ जातियों का दबदबा होने के कारण नौकरी से भी वंचित रहता है ।
मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित अंकुर पाल के निवास स्थान पर मोहन प्रजापति ने प्रेस वार्ता में बताया कि परिवार की रोजी रोटी के लिए अति पिछड़ा समाज भट्ठे तथा कोल्हू पर मजदूरी करने के कारण बच्चों को शिक्षित नहीं कर पाता, ना ही सरकारें इस ओर कोई ध्यान देती हैं। उन्होंने पिछड़े व अनुसूचित जाति के सभी लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं, जिससे परिवार व समाज की आर्थिक स्थिति सुधर सकें। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, मनीष प्रजापति, राजकुमार, कुलदीप कश्यप, घनश्याम आदि मौजूद रहे।